By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजसमंद में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात 
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजसमंद में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात 

Last updated: 06.05.2026 1:19 pm
Anjali Dadhich
Published: 06.05.2026

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के खमनोर पंचायत समिति अंतर्गत पीएमश्री स्कूल, गांवगुडा तथा गौणमंडी परिसर, रेलमगरा पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के लिए 20 करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर आमजन को महत्वपूर्ण सौगात दी।

इस अवसर पर राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा आदि मौजूद रहे। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के नेतृत्व में जगह-जगह उप मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा, सड़क, धार्मिक एवं खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके।

गांवगुडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया, जो डीएमएफटी योजना के तहत 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित हुआ है। इसके साथ ही टी-10 केसुली से एनएच-162ई तक सेमल व उनवास होते हुए 8.50 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य, जिसकी लागत 6 करोड़ 78 लाख रुपये है, का लोकार्पण किया गया। 

मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत गांवगुडा क्षेत्र में 1.50 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य, जिसकी लागत 30 लाख रुपये है, का भी लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त महादेव मंदिर से श्मशान घाट तक पहुंच मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य, जिसकी लागत 20 लाख रुपये है, का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों से गांवगुडा सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।

रेलमगरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने टी-08 नाथद्वारा से रेलमगरा मार्ग के 11 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्य का लोकार्पण किया, जो पीएमजीएसवाई-III योजना के तहत 7 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुआ है। साथ ही मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत राजपुरा से सूरजबारी माताजी तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, जिसकी लागत 25 लाख रुपये है, का लोकार्पण किया गया। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलमगरा में चावंडा माताजी मंदिर विकास कार्य, जिसकी लागत 1 करोड़ रुपये है, तथा क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु 1 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खेल स्टेडियम का भी लोकार्पण किया गया।

इन समस्त कार्यों के माध्यम से नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में कुल 22.05 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ शिक्षा, धार्मिक एवं खेल अवसंरचना को सशक्त किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल ग्रामीण संपर्क बेहतर होगा, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account