By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान की टीमों ने अखिल भारतीय विद्युत प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान की टीमों ने अखिल भारतीय विद्युत प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया

Last updated: 11.05.2026 1:22 pm
Anjali Dadhich
Published: 11.05.2026

महाराष्ट्र द्वारा पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में 47वीं अखिल भारतीय विद्युत बास्केटबॉल, कुश्ती तथा महिला व पुरुषों की कबड्डी एवं खो-खो  प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 मई तक किया गया। प्रतियोगिता में राजस्थान के विद्युत निगमो की कुल 6 टीमों के 47 खिलाड़ियों के अब तक के सबसे बड़े दल ने भाग  लेकर तीन खेलों में पदक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की।

राजस्थान दल के मैनेजर एवं सहायक निदेशक जनसंपर्क पवन शर्मा ने बताया कि राजस्थान की बास्केटबॉल एवं खो-खो की पुरुष टीम ने पहली बार भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन कर लीग मुकाबलो में सफलता अर्जित  करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बास्केटबॉल टीम को सेमीफाइनल में कड़े संघर्ष के बाद हरियाणा पावर से हार का सामना करना पड़ा। तृतीय स्थान के लिए खेले गए रोमांचक मुकाबले में भी बास्केटबॉल टीम को मेजबान महाराष्ट्र से एक अंक से हार का सामना करना पड़ा। वहीं पुरुषों की खो-खो टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए महाराष्ट्र पावर की खो-खो टीम को परास्त करते हुए तृतीय स्थान की ट्रॉफी अर्जित की।

राजस्थान की महिलाओं की खो-खो टीम ने गुजरात की टीम को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में मेजबान महाराष्ट्र पावर से कड़े मुकाबले के बाद राजस्थान की टीम हार गई और रनर ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। मात्र 15 दिवस की अल्पावधि में तैयार हुई राजस्थान की महिला टीम में सभी खिलाड़ी सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट की कनिष्ठ अभियंता हैं। सभी महिला खिलाड़ियों ने ड्यूटी के साथ समय निकालते हुए सुबह-शाम लगातार प्रैक्टिस की और ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। खोखो टीम की कप्तान पूनम, कनिष्ठ अभियंता सूरतगढ़ थर्मल को बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड भी प्रदान किया गया।

जयपुर डिस्कॉम के पहलवान दीपक कुमार ने लगातार तीसरी अखिल भारतीय विद्युत कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त किया है इस बार उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया है। कुश्ती के 86 भारवर्ग के फाइनल में हिमाचल प्रदेश के पहलवान से कड़ी टक्कर के बाद वे हार गए।

राजस्थान की कबड्डी टीम को मजबूत टीमों के पूल में होने  के कारण दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश से कड़े संघर्ष में हार  का सामना करना पड़ा।

राजस्थान की टीमों के खिलाड़ियों के वापस आने पर विद्युत निगमो के उच्च अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत कर बधाई दी गई।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने राजस्थान विद्युत निगमो के सभी खिलाड़ियों को अखिल भारतीय विद्युत प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विद्युत निगमों के खिलाड़ियों को खेलो की तैयारी के लिए सुविधाए उपलब्ध कराई जाएगी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account