By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान दिवस सप्ताह:—मुख्य सचिव ने जवाहर कला केंद्र में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान दिवस सप्ताह:—मुख्य सचिव ने जवाहर कला केंद्र में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Last updated: 16.03.2026 12:30 pm
Anjali Dadhich
Published: 16.03.2026

 राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जवाहर कला केन्द्र की आर्ट गैलरी में राजस्थान ललित कला अकादमी के द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला- साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व एवं जवाहर कला केन्द्र के महानिदेशक प्रवीण गुप्ता, उप सचिव कला- साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग एवं जवाहर कला केन्द्र की अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. अनुराधा गोगिया भी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने दीप प्रज्जवलित किया तथा तीन चित्र प्रदर्शनियों का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों को बारीकी से देखा और उनके कलाकारों से उसके विषय में बात कर बेहतरीन चित्रों की प्रशंसा की और चित्र कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।

प्रदेश के कलाकारों को स्थानीय व राज्य स्तर पर कला प्रदर्शन के अवसर देने के साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के दिए जाएंगे अवसर-

मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने इस अवसर पर लोक कलाकारों के प्रदर्शन को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राजस्थान दिवस के अवसर पर पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की ओर से सप्ताह भर के आयोजन में प्रदेश के इतिहास, कला एवं संस्कृति का उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे इस अवसर पर आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर सहभागिता करें तथा प्रदेश की कला-साहित्य एवं संस्कृति को बढ़ावा दें।

मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान सरकार एवं भारत सरकार दोनों ही देश एवं राज्य की कला एवं संस्कृति तथा ऐतिहासिक धरोहरों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश के कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए नियमित रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रयासरत है कि राज्य के कलाकारों को स्थानीय और राज्य स्तर के साथ-साथ  राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी कला का प्रदर्शन करने के अवसर मिले।

मुख्य सचिव ने किया पोस्टर विमोचन—

मुख्य सचिव ने इस अवसर पर जवाहर कला केंद्र की ओर से राजस्थान दिवस के अवसर पर विभिन्न अकादमियों के सहयोग से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का पोस्टर विमोचन किया।

इससे पूर्व मुख्य सचिव के जवाहर कला केंद्र में आगमन पर अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व प्रवीण गुप्ता ने बुके भेंट कर मुख्य सचिव का स्वागत किया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व प्रवीण गुप्ता ने  बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा इस बार राजस्थान दिवस, पिछले वर्ष की घोषणा अनुसार चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा को (19 मार्च) मनाया जा रहा है। इस हेतु प्रदेश भर में राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत  (14 मार्च से 19 मार्च तक) पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

जवाहर कला केंद्र की अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. अनुराधा गोगिया ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में राजस्थान ललित कला अकादमी एवं जवाहर कला केन्द्र में आयोजित रंगरीत और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला कलाकारों की कार्यशाला में उनके द्वारा निर्मित चित्र कलाकृतियों को भी उक्त प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है।

उक्त अवसर पर पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश शर्मा, पुनीता सिंह, दलीप सिंह राठौड़, ललित कला अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष, पुरातत्व विभाग के निदेशक पंकज धरेन्द सहित अन्य अधिकारी एवं वरिष्ठ कलाकार तथा आमजन उपस्थित रहे।

जवाहर कला केन्द्र में 16 मार्च को (कल ) आयोजित होने वाले कार्यक्रम—

जवाहर कला केंद्र की अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. अनुराधा गोगिया ने बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर जवाहर कला केंद्र की ओर से विभिन्न अकादमियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में 16 मार्च को प्रातः 11:00 बजे से सुरेख कलादीर्घा में राजस्थान ललित कला अकादमी द्वारा चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया जायेगा जो कि 19 मार्च तक आम दर्शकों के अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी।

डॉ. गोगिया ने बताया कि  16 मार्च को ही सायं 6:00 बजे से जवाहर कला केन्द्र के केन्द्र के रंगायन सभागार में रजब अली भारती द्वारा गीत एवं गज़ल की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात तथा पद्मश्री अवार्ड से सम्मनित हुसैन बंधु (उस्ताद अहमद हुसैन एवं उस्ताद मोहम्मद हुसैन) की भजन गायन की प्रस्तुति की जायेगी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account