By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान में एक सप्ताह तक मौसम रहेगा साफ:न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिरने की संभावना; सुबह-शाम ठंड और बढ़ेगी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
weather update

राजस्थान में एक सप्ताह तक मौसम रहेगा साफ:न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिरने की संभावना; सुबह-शाम ठंड और बढ़ेगी

Last updated: 06.11.2025 12:11 pm
Anjali Dadhich
Published: 06.11.2025

उत्तर भारत से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के साथ ही राजस्थान में मौसम साफ हो गया। बुधवार को राज्य के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और दिन में धूप निकली।

तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। बीकानेर, चूरू, गंगानगर, पिलानी समेत कुछ शहरों में दिन के अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया। जबकि डूंगरपुर, बारां, सिरोही, करौली, दौसा समेत अन्य शहरों के अधिकतम तापमान बढ़ोतरी हुई।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह अब मौसम साफ रहने और उत्तरी हवाएं चलने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के सभी शहरों में आसमान साफ रहा।

डूंगरपुर, दौसा, करौली, सिरोही और जयपुर में धूप निकलने से पारा चढ़ा और अधिकतम तापमान कल 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।

वहीं बीकानेर संभाग के चूरू, गंगानगर, पिलानी, बीकानेर के एरिया में कल भले ही आसमान साफ रहा, लेकिन उत्तरी हवाओं के असर से यहां दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। चूरू, गंगानगर में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

बुधवार को दिन में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं जैसलमेर में 33, जोधपुर में 32.6, कोटा में 31.2, जयपुर में 30.6, अलवर में 30.5, टोंक में 30.8, बीकानेर में 30.6, नागौर में 30.9, करौली में 30.3 और डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रात में सर्दी बढ़ी, पारा 8 डिग्री तक लुढ़का इधर आसमान बादल हटने के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बड़ी गिरावट हुई। कल नागौर में रात का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री गि​रकर 12.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

अगले एक सप्ताह में सर्दी और बढ़ेगी मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में अब अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर भारत से ठंडी हवाएं चलेगी, ​जो राजस्थान के कई इलाकों को प्रभावित करेंगी।

इससे अगले 24 से 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इससे सुबह-शाम की सर्दी में और बढ़ोतरी होगी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account