By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में चेतावनी; कोटा के नॉनेरा डैम के 19 गेट खोले
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
weather update

राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में चेतावनी; कोटा के नॉनेरा डैम के 19 गेट खोले

Last updated: 11.08.2026 1:42 pm
Anjali Dadhich
Published: 11.08.2026

राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासतौर पर कोटा और उदयपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इससे पहले सोमवार को हाड़ौती क्षेत्र के कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ में जमकर बारिश हुई। झालावाड़ के सुनेल में सबसे ज्यादा 300 मिमी यानी करीब 12 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। बाकनी में 270 मिमी, पिरावा में 262 मिमी, रायपुर में 220 मिमी, मनोहरथाना में 101 मिमी और झालावाड़ शहर में 88 मिमी बारिश हुई।

लगातार बारिश के कारण कालीसिंध और छापी डैम के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। नदियों और नालों में उफान आने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और करीब 10 गांवों का संपर्क टूट गया है। कोटा के नॉनेरा डैम के 27 में से 19 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में कोटा, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, झुंझुनूं और प्रतापगढ़ में कई स्थानों पर 6 इंच तक बारिश दर्ज हुई। वहीं डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, जयपुर और टोंक में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

डीडवाना-कुचामन के नावां में बाइक सवार युवकों पर बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ और लो-प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश और बढ़ सकती है। प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account