राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को गोविंद देवजी मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का शुभारम्भ किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी उपस्थित रही।

राज्यपाल ने रथयात्रा को रवाना करने से पहले स्वयं छेरा पोहरा की रस्म निभाई। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की और रथ यात्रा की विधिवत रथ खींचकर शुरुआत की।


