By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर धौलपुर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन ,महिला सशक्तीकरण से विकास की नई पहचान- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर धौलपुर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन ,महिला सशक्तीकरण से विकास की नई पहचान- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Last updated: 20.12.2025 12:43 pm
Anjali Dadhich
Published: 20.12.2025

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधी आबादी के सशक्तीकरण से ही समग्र विकास का सपना पूरा किया जा सकता है। हमारी सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार अपनी नीतियों एवं योजनाओं के माध्यम से महिला उत्थान के लिए निरंतर निर्णय ले रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकसित राजस्थान 2047 के संकल्प को साकार करने में हमारी आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को धौलपुर के पचगांव में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी शक्ति का सदैव सम्मान रहा है। शास्त्रों में भी कहा गया है, जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। 

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को बनाया राष्ट्रीय प्रगति का आधार-

मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की नारी शक्ति को सम्मान और गरिमा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने नारी शक्ति को राष्ट्रीय प्रगति का आधार बनाया है तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, स्वच्छता, वित्तीय समावेशन और नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने वाली नीतियां लागू की हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछले 11 वर्षों में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। साथ ही, जल जीवन मिशन के तहत 13 लाख 59 हजार ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से समाज में बालिकाओं के प्रति भेदभाव की मानसिकता को समाप्त करने का काम किया है। इसी तरह उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि, लखपति दीदी तथा महिलाओं के जन धन खाते खोलने जैसी योजनाओं से महिलाओं का आर्थिक भविष्य सुरक्षित हुआ है। 

लखपति दीदी योजना से 19 लाख से अधिक महिलाओं को मिला प्रशिक्षण-

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भी हमारी सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 19 लाख 45 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर 12 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गईं। साथ ही,  लाडो प्रोत्साहन योजना से अब तक 4 लाख 60 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इसी तरह 10 लाख 51 हजार साइकिलें और 39 हजार 586 स्कूटियां देकर बालिका शिक्षा को गति दी गई है। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दी जाने वाली 5 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये किया है। मा वाउचर योजना से अब तक 2 लाख 26 हजार महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट तथा 65 एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया है। हमारी सरकार के कार्यकाल में महिला अत्याचार के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। 

धौलपुर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए उठाए गए ठोस कदम-

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने धौलपुर जिले के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। धौलपुर में 1 लाख 62 हजार महिलाओं को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए हैं। साथ ही, जिले की 30 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी योजना से लाभान्वित हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिले में राजकीय महाविद्यालय सैंपउ, सरमथुरा और राजकीय कन्या महाविद्यालय मरैना के भवनों का निर्माण, डेढ़ लाख विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म तथा जल जीवन मिशन के तहत लगभग 58 हजार नल कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 717 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं तथा 5 हजार 663 आवासों का निर्माण प्रगतिरत है। इसी तरह पार्वती नदी पर संजापुरी आश्रम के पास एनीकट का निर्माण, पार्वती मुख्य नहर एवं माकरा ब्रांच का जीर्णाेद्धार, मचकुंड धाम में सौंदर्यीकरण एवं विकास से संबंधित अनेक कार्य करवाए गए हैं। जिले में बुनियादी ढांचा, पेयजल, चिकित्सा, वन, ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। 

हमने 89 हजार विद्यार्थियों को दिए टैबलेट तथा लैपटॉप-

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने केवल 2 वर्षों में गत सरकार के 5 वर्षों से ज्यादा काम किए हैं। गत सरकार के पांच साल के समय केवल 1 हजार 478 गांव खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ प्लस) हो पाए, जबकि हमने केवल दो साल में 41 हजार गांवों को ओडीएफ प्लस बना दिया है। इसी तरह पूर्ववर्ती सरकार ने पांच साल में 21 हजार छात्राओं को स्कूटी वितरित की, जबकि हम लगभग 40 हजार छात्राओं को स्कूटियां दे चुके हैं। हमने इन दो साल में 3 लाख 37 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया, जबकि गत सरकार ने पूरे पांच साल में 2 लाख 35 हजार युवाओं को ही कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पांच साल में सिर्फ 986 स्कूली विद्यार्थियों को टैबलेट या लैपटॉप वितरित किए, जबकि हम 89 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट या लैपटॉप वितरित कर चुके हैं। इसी तरह हमारी सरकार ने पिछले दो साल में प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में 6 हजार 363 मेगावाट क्षमता की वृद्धि की है, जबकि गत सरकार ने 5 साल में केवल 3 हजार 952 मेगावाट क्षमता की वृद्धि की थी।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आज महिला घर की चौखट से निकलकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी कर रही है। अब महिला लाभार्थी ही नहीं, बल्कि नीति निर्माता भी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नारी सशक्तीकरण को सिर्फ एक नीति ही नहीं बल्कि एक मिशन बनाया है। उन्होंने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से बालिका को सम्मान, पोषण और सुरक्षा मिल रही है तथा समाज में बेटी के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ रही है। 

गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की सेवा का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान में किसानों की समृद्धि, महिला सशक्तीकरण, गरीब उत्थान और युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त कर विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री ने आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी का किया शुभारंभ, 

प्रदेशवासी दूसरे राज्यों में भी करा सकेंगे कैशलेस इलाज

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तानांतरित की। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 91 लाख पेंशनधारियों को 1100 करोड़ रुपये, पालनहार योजना के अंतर्गत 5 लाख 95 हजार लाभार्थियों को 103 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत 5 हजार विद्यार्थियों को 2.5 करोड़ रुपये तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 1 लाख 55 हजार विद्यार्थियों को 15 करोड़ रुपये की राशि हस्तानांतरित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजस्थान महिला निधि द्वारा 5 हजार लखपति दीदी को 100 करोड़ रुपये की ऋण सहायता का चैक तथा लखपति दीदी, कृषि सखियों व पशु सखियों को टैबलेट का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्राओं को साइकिल एवं दिव्यांगजन को स्कूटी भी वितरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी का भी शुभारंभ किया। ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के लोग दूसरे राज्यों में भी कैशलेस इलाज करा सकेंगे।

कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा दो वर्ष में महिला उत्थान के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इससे पहले श्री शर्मा ने धौलपुर के पंचगौरव, वन विभाग, स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account