By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: लोक सेवा दिवस समारोह-लोक सेवक समन्वय और टीम वर्क से समस्याओं का करें समाधान, राजस्थान 25 योजनाओं में अग्रणी- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

लोक सेवा दिवस समारोह-लोक सेवक समन्वय और टीम वर्क से समस्याओं का करें समाधान, राजस्थान 25 योजनाओं में अग्रणी- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Last updated: 23.04.2026 1:48 pm
Anjali Dadhich
Published: 23.04.2026

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोक सेवकों से उत्कृष्टता, करुणा और नवाचार के साथ कर्तव्य के उच्च मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया है। इसलिए लोक सेवक जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दें तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी उन्हें पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की आर्थिक उन्नति को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। 

मुख्यमंत्री लोक सेवा दिवस (21 अप्रेल) के उपलक्ष्य पर एचसीएम रीपा में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक ऐसे प्रशासन की कल्पना की थी, जो राष्ट्र की एकता और अखंडता का रक्षक हो। इसी कड़ी में लोक सेवक बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेशवासियों की सेवा को लेकर स्पष्ट सोच और लक्ष्य रखती है। वहीं, अंत्योदय ही हमारा लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मिशन कर्मयोगी की शुरुआत की है। इस मिशन के माध्यम से सभी लोक सेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर लोक कल्याणकारी शासन में अपना बेहतर योगदान दे रहे हैं। लोक सेवकों के सतत प्रयासों और निरंतर मॉनिटरिंग से प्रदेश 11 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान पर, 5 योजनाओं में द्वितीय स्थान पर और 9 योजनाओं में तीसरे स्थान पर है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हुआ था। पिछले कुछ वर्षों में परीक्षाओं के पेपर लीक होना नासूर बन गया था, लेकिन हमारी सरकार ने सबसे पहले एसआईटी गठित करके कठोर कार्रवाई की, इसलिए हमारे कार्यकाल में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ। वहीं, अपराधियों और माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाने की कार्रवाई भी हो रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विरासत और विकास को साथ लेकर चलते हैं। राजस्थान में एक्सप्रेस हाईवे, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सोलर पार्क के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। राइजिंग राजस्थान का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के एमओयू किए, जिससे अब प्रदेश में निवेशक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हमारी सरकार मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान चला रही है। इससे वोकल फॉर लोकल को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवक समन्वय और टीम वर्क की भावना से कुपोषण और अशिक्षा जैसी अनेकों समस्याओं के समाधान के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर ऐसा विकसित राजस्थान बनाना है, जहां किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता एवं हर बेटी सुरक्षित और सशक्त बनेे एवं युवाओं के हाथ में कौशल और रोजगार के अवसर हों। उन्होंने कहा कि यह सपना लोक सेवकों की कड़ी मेहनत से पूरा होगा।

लोक सेवकों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 

समारोह में मुख्यमंत्री ने शासन श्रेणी में आरती डोगरा, सिद्धार्थ महाजन, फ्लेगशिप योजना श्रेणी में डॉ. खुशाल यादव, रोहिताश्व सिंह तोमर, राजीव तोमर, नवाचार श्रेणी में कृष्ण कुणाल, श्रीमती गायत्री ए. राठौड़, नकाते शिवप्रसाद मदन एवं पी. बालामुरूगन को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान इन लोक सेवकों के श्रेष्ठ कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोक सेवा दिवस से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही, सभी जिलों से लोक सेवक भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समारोह से जुड़े। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account