By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- ऑनलाइन आवेदन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल -यात्रा संचालन समिति की बैठक में देवस्थान मंत्री ने दिए निर्देश 
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- ऑनलाइन आवेदन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल -यात्रा संचालन समिति की बैठक में देवस्थान मंत्री ने दिए निर्देश 

Last updated: 29.04.2026 1:57 pm
Anjali Dadhich
Published: 29.04.2026

देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होगी। शासन सचिवालय में मंगलवार को हुई देवस्थान विभाग की यात्रा संचालन समिति की समीक्षा बैठक में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने इसके निर्देश दिए। देवस्थान मंत्री ने अधिकारियों को देवस्थान विभाग की पोर्टल में आवश्यक संशोधन कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के लिए निर्देशित किया।  

तीर्थयात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए देवस्थान मंत्री की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें कमेटी के अध्यक्ष देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत होंगे, जबकि अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, शासन सचिव, देवस्थान, शासन सचिव, पर्यटन, प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व आयुक्त, देवस्थान विभाग, उदयपुर को सदस्य बनाया गया है। इस कमेटी की पहली बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें देवस्थान मंत्री  ने इस बार भी 50 हजार वरिष्ठजनों को वातानुकुलित ट्रेन एवं छह हजार यात्रियों को हवाई यात्रा के जरिए नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करवाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

बैठक में इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा —

बैठक में देवस्थान विभाग की वर्ष-2026 की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। देवस्थान मंत्री ने अधिकारियों को बजट में स्वीकृत योजनाओं और कार्यों को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि बजट में स्वीकृत कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहना चाहिए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को बजट में स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता पर रखते हुए अपनी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति के निर्देश दिए तथा गत वर्ष की बजट घोषणाओं के कार्य भी शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि बैठक के दौरान देवस्थान विभाग के प्रमुख मंदिरों में सुबह-शाम की आरती के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में देवस्थान विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी, आयुक्त एलएन मंत्री, अतिरिक्त आयुक्त गितेश मालवीय, शासन उप सचिव आलोक सैनी, एडीसी, जयपुर प्रथम रतनलाल योगी सहित आईआरसीटीसी, पर्यटन, चिकित्सा एवं अल्पसंख्यक मामलात विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account