By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: वर्षों पहले लगाए गए पौधे आज नई पीढ़ी को छाया, स्वच्छ वातावरण और सुकून दे रहे हैं – लोकसभा अध्यक्ष- कोटा के आरटीयू परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

वर्षों पहले लगाए गए पौधे आज नई पीढ़ी को छाया, स्वच्छ वातावरण और सुकून दे रहे हैं – लोकसभा अध्यक्ष- कोटा के आरटीयू परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

Last updated: 10.07.2026 2:12 pm
Anjali Dadhich
Published: 10.07.2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा जिले के राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आयोजित सघन पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर वन विभाग ने ड्रोन के माध्यम से सीड बॉल्स गिराने की अभिनव पहल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि तकनीक और पर्यावरण संरक्षण का यह समन्वय भविष्य के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और विधायक संदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रकृति का सम्मान भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली का संदेश आज पूरे विश्व के लिए प्रेरणा बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से कोटा-बून्दी के हर गांव, शहर, विद्यालय और परिसर को अधिक हराभरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

जिला स्तरीय वन महोत्सव के इस अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने पेड़ों की महत्ता बताते हुए कहा कि मौजूदा स्थितियों में हमें पर्यावरण को बचाने के लिए बहुत तेजी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार इस दिशा में बहुत गंभीरता और तत्परता के साथ काम कर रही है। गत वर्ष हरियालो राजस्थान योजना अंतर्गत 12 करोड़ पौधे लगाए गए जिनमें से साढे सात करोड़ पौधारोपण शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग द्वारा किया गया और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की चुनौतियों से निपटने का समाधान आधिकाधिक पेड़ लगाने में ही है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को अपनी आदत और स्वभाव बना लें।

कोटा संभागीय मुख्य वन संरक्षक सोनल जोरिहार ने कहा कि इस बार संभाग में हरियालो राजस्थान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 30 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण तो किया ही जाएगा, दुर्गम इलाकों में ड्रोन से भी बीजारोपण शुरू किया जाएगा।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account