By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मानसरोवर में प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी का उद्घाटन किया 
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मानसरोवर में प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी का उद्घाटन किया 

Last updated: 30.03.2026 2:24 pm
Anjali Dadhich
Published: 30.03.2026

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी  ने कहा कि चिकित्सा केवल उपचार का माध्यम नहीं बल्कि मानव जीवन के संरक्षण और संवर्धन का संवेदनशील दायित्व है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी जयपुर के मानसरोवर में प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जयपुर में अत्याधुनिक हार्ट क्लीनिक की स्थापना प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे गंभीर हृदय रोगों के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने इस पहल को चिकित्सा क्षेत्र में “नई दिशा का उद्घाटन” बताते हुए कहा कि इससे राजस्थान के मरीजों को बड़े महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भारतीय परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे वेदों और उपनिषदों में हृदय को केवल एक शारीरिक अंग नहीं बल्कि चेतना का केंद्र माना गया है और गया है कि “हृदय ही चेतना, इंद्रियों और मन का आश्रय है।” 

 अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अत्यधिक चिंता, भय, क्रोध, असंयमित आहार और अनियमित जीवनचर्या हृदय को दुर्बल बनाते हैं और ये आज हृदय रोगों के बढ़ते मामलों के प्रमुख कारण भी हैं। 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आयुर्वेद में वर्णित दिनचर्या और ऋतुचर्या को आधुनिक जीवनशैली में अपनाने पर बल देते हुए कहा कि योग, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योग और संतुलित जीवनशैली अपनाकर हृदय रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को मिली पहचान का भी उल्लेख किया और कहा कि पूरे विश्व में  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना भारत की प्राचीन परंपरा का वैश्विक सम्मान है।

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का उद्देश्य आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, नशामुक्ति, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन को हृदय रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक बताया।  इस क्लीनिक के माध्यम से न केवल उपचार बल्कि मरीजों को ट्रांसप्लांट से जुड़ी संपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन भी मिलेगा, जिससे वे बेहतर जीवन जी सकेंगे।

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस पहल को मानवता की सेवा का सशक्त उदाहरण बताते हुए सभी से स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account