By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: शहरी सेवा शिविरों से मौके पर मिल रहा समाधान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद कर रहे मॉनिटरिंग
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

शहरी सेवा शिविरों से मौके पर मिल रहा समाधान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद कर रहे मॉनिटरिंग

Last updated: 15.07.2026 1:53 pm
Anjali Dadhich
Published: 15.07.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं का लाभ अब लोगों के घर के नजदीक ही मिल रहा है, जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से लोगों को राहत मिली है। 

स्वच्छता, सुशासन एवं शहरी विकास हो रहा सुनिश्चित- 

शहरी क्षेत्रों में जलभराव एवं कचरे की समस्या को दूर कर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 25 हजार 448 कचरा संभावित केंद्र समाप्त किए गए तथा 2 हजार 517 नए सीवर कनेक्शन भी स्वीकृत किए गए। शहरों की आंतरिक सड़कों पर पर्याप्त रोशनी के लिए 19 हजार 978 नई स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ 62 हजार 42 स्ट्रीट लाइटों को दुरूस्त किया गया। शिविरों में 38 हजार 381 विद्युत कनेक्शन जारी करने के अलावा पालनहार योजना में 11 हजार 132 बच्चों के नव सत्यापन और पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 17 हजार 354 आवेदन प्राप्त कर छोटे कारोबारों के लिए ऋण स्वीकृतियां जारी की गई।

राज्य सरकार द्वारा 12 जून से 13 जुलाई के बीच प्रदेशभर में 7 हजार 701 शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान 38 हजार 494 पट्टे, 12 हजार 163 नाम हस्तांतरण और 6 हजार 811 भवन मानचित्र प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। साथ ही, शिविरों में 91 हजार 599 जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र तथा 5 हजार 644 ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी किए गए।

राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इन शिविरों की प्रभावी माॅनिटरिंग एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं भी समय-समय पर निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान वे लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं और सेवाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक ले रहे है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि शिविर के माध्यम से आमजन को त्वरित राहत मिले तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयामों तक पहुंच रहा है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account