By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान

Last updated: 10.09.2026 12:47 pm
Anjali Dadhich
Published: 10.09.2026

 नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत बुधवार को जयपुर जिले के विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उपलब्ध मतदान प्रतिशत के अनुसार अन्तिम रूप से जयपुर जिले में कुल 87.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केन्द्रों पर दिनभर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही और अनेक केन्द्रों पर उत्साहपूर्वक कतारों में खड़े होकर मतदाताओं ने मतदान किया।

मतदान के दौरान मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जयपुर जिले में प्रातः 10 तक 29.47 प्रतिशत, दोपहर 1ः00 बजे तक 58.29 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 72.66 प्रतिशत तथा अन्तिम रूप से 87.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान केन्द्रों पर प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं, पेयजल, बैठने सहित आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया तथा मतदान प्रक्रिया को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कार्मिकों ने पूरी तत्परता से कार्य किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम रहे।

जयपुर के सभी नगर निकायों में बड़ी संख्या में युवा पहली बार मतदान करने पहुंचे। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने भी लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने स्वयं संभाला मोर्चा

नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शाहपुरा, चौमू, खेजड़ोली नगर निकायों के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के निर्देशन में प्रशासन द्वारा शांति, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गईं। मतदान केन्द्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पूरी तत्परता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया।

मतदान केन्द्रों पर बुधवार को लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। कहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे युवा उत्साह से भरे नजर आए, तो कहीं वरिष्ठ नागरिक लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने के संकल्प के साथ मतदान करते दिखाई दिए। विभिन्न आयु वर्ग के मतदाताओं की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग के लिए सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस एवं सुरक्षा बलों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account