चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) स्थित प्रसिद्धश्री सांवलियाजी सेठ मंदिर में फाल्गुन भंडार की गणना लगातार जारी है। गुरुवार को छठे चरण में कुल 54 लाख 6 हजार 600 रुपए की नकद दानराशि गिनी गई। इसके साथ ही 18 मार्च से 16 अप्रैल तक के महीनेभर के चढ़ावे की कुल राशि 32 करोड़ 87 लाख 11 हजार 600 रुपए तक पहुंच गई है।

वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को खोली गई भंडार दानपेटी की गिनती राजभोग आरती के बाद शुरू हुई, जो शाम तक लगातार चलती रही। यह पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर मंडल की निगरानी में संपन्न की जा रही है। श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में नकद राशि के साथ सोना-चांदी भी अर्पित किया गया है।
एडीएम और मंदिर मंडल की सीईओ प्रभा गौतम ने बताया कि शेष राशि की गणना शुक्रवार को सातवें और अंतिम चरण में की जाएगी। मंदिर प्रशासन के अनुसार, नवंबर 2025 में दिवाली के बाद खोले गए भंडार में 51 करोड़ 27 लाख 30 हजार 112 रुपए का रिकॉर्ड चढ़ावा आया था, जो अब तक का सबसे बड़ा दान माना जाता है। এবার भी नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद जताई जा रही है


