By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: सट्‌टेबाजी केस: ED ने युवराज सिंह, सोनू सूद और अन्य सेलेब्स की 1,000 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

सट्‌टेबाजी केस: ED ने युवराज सिंह, सोनू सूद और अन्य सेलेब्स की 1,000 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

Last updated: 20.12.2025 2:11 pm
Anjali Dadhich
Published: 20.12.2025

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को सट्‌टेबाजी केस में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, एक्ट्रेस नेहा शर्मा समेत कई सेलेब्स की संपत्तियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध सट्टेबाजी के आरोपों के तहत की गई है। ED ने बताया कि इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने 1xBet नामक सट्टेबाजी ऐप का प्रमोशन किया और प्रमोशन के बदले मिलने वाले पैसों को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए प्राप्त किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार्रवाई में मॉडल-एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मां, बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा, पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती की संपत्तियां भी शामिल हैं। जब्त संपत्तियों की अनुमानित कीमत 1,000 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। इनमें सोनू सूद की लगभग 1 करोड़ रुपए, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपए, युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपए, नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपए, उथप्पा की 8.26 लाख रुपए, अंकुश हाजरा की 47 लाख रुपए और उर्वशी रौतेला की मां की 2.02 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक, ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अंतरिम आदेश जारी करने के बाद कार्रवाई की। इन सेलेब्स से पहले ED द्वारा पूछताछ की गई थी। इसके पहले ED ने पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना की 11.14 करोड़ रुपए की संपत्ति भी जब्त की थी।

1xBet, साइप्रस की ऑनलाइन बेटिंग कंपनी, 2007 से काम कर रही है। यह कंपनी दुनिया भर में खेल आयोजनों पर सट्टा लगाने की सुविधा देती है और खुद को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकी बताती है। इसका एप और वेबसाइट 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं। भारत में यह प्लेटफॉर्म प्रतिबंधित है।

सरकारी और जांच एजेंसियों के मुताबिक, 1xBet पर आरोप है कि इसने लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपए की ठगी की है या बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की है। यह कंपनी चांस बेस्ड गेम्स और ऑनलाइन बेटिंग ऐप के रूप में कार्य करती है। भारत सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास किया है, जिसके तहत फैंटेसी स्पोर्ट्स जैसे ड्रीम-11, रमी, पोकर और अन्य ऑनलाइन बेटिंग एप पर पूरी तरह पाबंदी है।

ED ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है और भविष्य में और सेलेब्स और उनके सहयोगियों की संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि अवैध रूप से अर्जित धन को ट्रैक करके उसे जब्त किया जाए।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account