By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: समर कैंप 2026 (महिला वर्ग) का भव्य शुभारंभ—केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

समर कैंप 2026 (महिला वर्ग) का भव्य शुभारंभ—केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

Last updated: 08.06.2026 1:11 pm
Anjali Dadhich
Published: 08.06.2026

अलवर सांसद खेल उत्सव 2025-26 के अंतर्गत आयोजित “समर कैंप 2026” (महिला वर्ग) का आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, कोटपूतली-बहरोड़ में भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव एवं उपमुख्यमंत्री एवं वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता मंत्री दिया कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षकों, चयनित प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

खेल व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। खेल युवाओं को चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद खेल उत्सव और समर कैंप जैसे नवाचारपूर्ण प्रयासों का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें अवसर प्रदान करना और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

उन्होंने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से देशभर के उत्कृष्ट प्रशिक्षक इस कैंप से जुड़े हैं, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिल रहा है। उन्होंने भविष्य में भारतीय खेल प्राधिकरण (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के सहयोग से और अधिक उन्नत एवं व्यवस्थित प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “फिट इंडिया” और “खेलो इंडिया” अभियानों ने देश में खेल संस्कृति को नई पहचान दी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सफलता और असफलता से ऊपर उठकर निरंतर सीखने और आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत की बेटियां खेल, शिक्षा, विज्ञान और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए हॉकी एस्ट्रोटर्फ, कुश्ती स्टेडियम, खेल मैदान, रनिंग ट्रैक एवं अन्य सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में 133 ई-लाइब्रेरी स्थापित कर ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। स्वयं सहायता समूहों के लिए 47 क्लस्टर कार्यालय भवन विकसित किए जाएंगे, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि खेल, शिक्षा, कृषि, पर्यटन और रोजगार जैसे सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सिलीसेढ़ झील को बर्ड वॉचिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने हेतु क्षेत्र में 18 खेल मैदान विकसित किए गए हैं, जहां बच्चे और युवा वर्षभर नियमित अभ्यास कर सकेंगे। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन दिया जा रहा है तथा कृषि क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के सशक्त संचालन की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।

युवाओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास को नई उड़ान दे रहे ऐसे आयोजन : दिया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि भूपेंद्र यादव शिक्षा, खेल, युवा सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में किए जा रहे प्रयास विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सांसद खेल उत्सव और समर कैंप केवल खेल प्रतियोगिताएं नहीं हैं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें उचित मार्गदर्शन देने और आत्मविश्वास विकसित करने के सशक्त मंच हैं। इन आयोजनों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समर कैंप 2026 भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

सांसद खेल उत्सव बना जनभागीदारी और प्रतिभा संवर्धन का बड़ा मंच

अलवर सांसद खेल उत्सव ने वर्ष 2025 में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2024 में 11 खेल मैदानों पर 11 खेल विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 18 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जबकि वर्ष 2025 में खेल मैदानों की संख्या बढ़ाकर 18 तथा खेल विधाओं की संख्या 14 कर दी गई। प्रतिभागियों की संख्या 40 हजार से अधिक पहुंच गई, जबकि कुल टीमों की संख्या 1060 से बढ़कर 1459 हो गई।

609 प्रतिभाओं का चयन, राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से मिलेगा प्रशिक्षण-

सांसद खेल उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 609 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन समर कैंप 2026 के लिए किया गया है। इनमें से 400 खिलाड़ी इस वर्ष कैंप में भाग ले रहे हैं। वर्ष 2025 में आयोजित प्रथम समर कैंप में 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

खेल प्रशिक्षण के साथ व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर-

समर कैंप 2026 में खिलाड़ियों को नियमित खेल प्रशिक्षण के साथ संतुलित आहार, फिजियोथेरेपी, तकनीकी प्रशिक्षण और मानसिक सुदृढ़ता से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, आत्मरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता एवं लैंगिक संवेदनशीलता जैसे विषयों पर विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी कोमल भाटी एवं अनंत सोनी को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समर कैंप को जीवन बदलने वाला अवसर बताया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने अलवर टाइगर मैराथन के डेट (7 फ़रवरी) का भी अनाउंसमेंट किया।

 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account