By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading:  सशक्त उद्योगों से ही विकसित राजस्थान का निर्माण प्रदेश बन रहा निवेशकों की पहली पसंद – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

 सशक्त उद्योगों से ही विकसित राजस्थान का निर्माण प्रदेश बन रहा निवेशकों की पहली पसंद – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Last updated: 14.01.2026 1:45 pm
Anjali Dadhich
Published: 14.01.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सशक्त उद्योगों से ही विकसित राजस्थान का निर्माण होगा। राज्य सरकार निवेश प्रक्रियाओं में सरलता, पारदर्शिता एवं नीतियों में दीर्घकालीन स्थिरता लाने के साथ ही व्यवसाय की लागत में कमी की प्राथमिकताओं पर प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभिन्न हितधारकों से प्राप्त सुझावों को आगामी राज्य बजट 2026-27 में शामिल करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय में उद्योग, सेवा क्षेत्र, व्यापार, कर सलाहकार एवं युवा प्रोफेशनल्स के साथ बजट पूर्व चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योगों की समृद्धि से ही विकास को नई गति मिलती है। एमएसएमई, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और तकनीकी सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उद्यमशीलता ने प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव लाया है। राजस्थान निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए कई नीतियों, योजनाओं के साथ-साथ अहम निर्णय किए हैं। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हस्ताक्षरित लगभग 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक की ग्राउंड ब्रेकिंग राजस्थान को इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली राज्य के रूप में स्थापित करती है। राज्य सरकार ने जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया, पचपदरा रिफाइनरी के साथ ही प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को अभूतपूर्व गति प्रदान की है। वहीं, पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश में असीम संभावनाएं हैं।  

उद्योगों को पर्याप्त बिजली के लिए प्रतिबद्ध-

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों ने राजस्थान की देश-दुनिया में नई पहचान बनाई है। वे युवा उद्यमियों को उद्योग-व्यापार में निवेश करने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को पर्याप्त बिजली सहित आवश्यक सुविधाएं एवं सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापारियों के विभिन्न विषयों के निराकरण के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठाएगी। 

इस दौरान उद्योग, सेवा क्षेत्र, व्यापार, कर सलाहकार एवं युवा प्रोफेशनल्स से जुड़े विभिन्न संगठनों ने निवेश केन्द्रित नीतियों एवं प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। बैठक में लघु उद्योग भारती, कन्फेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज, राजस्थान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, फोर्टी, एसोचैम, फिक्की, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, एसोसिएशन ऑफ टैक्स पेयर्स एण्ड प्रोफेशनल्स, दलित इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, फैडरेशन ऑफ माइंस एसोसिएशन ऑफ राजस्थान, राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ, होटल एण्ड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान, इंडियन हैरिटेज होटल एसोसिएशन, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स, वेयरहाउस एसोसिएशन ऑफ राजस्थान, राजस्थान स्टील चैम्बर सहित विभिन्न सेक्टर्स के संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account