By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: सूरत में 8 अक्टूबर को ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ का आयोजन -मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का प्रतिनिधिमंडल सूरत के प्रवासी राजस्थानी समुदाय से करेगा मुलाकात
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

सूरत में 8 अक्टूबर को ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ का आयोजन -मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का प्रतिनिधिमंडल सूरत के प्रवासी राजस्थानी समुदाय से करेगा मुलाकात

Last updated: 07.10.2025 5:35 pm
Anjali Dadhich
Published: 07.10.2025

जयपुर 7 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 8 अक्टूबर को सूरत में आयोजित होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ में गुजरात और सूरत में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी समुदाय से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शर्मा वहां के प्रमुख उद्यमियों एवं औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों को राजस्थान में निवेश करने और राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए आमंत्रित करेंगे।

सूरत में आयोजित यह ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ राज्य सरकार के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में निवास कर रहे प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव सुनिश्चित और सशक्त किया जा रहा है और उन्हें राज्य की प्रगति यात्रा का भागीदार बनने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। यह आयोजन 10 दिसंबर 2025 को जयपुर में आयोजित ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भी किया जा रहा है।

सूरत में होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के साथ संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी एवं भू-जल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अखिल अरोड़ा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आलोक गुप्ता सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।

इस कार्यक्रम उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना है। ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार का प्रतिनिधिमंडल सूरत में मौजूद फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल्स, सिरेमिक्स और पेट्रोकेमिकल्स जैसे सेक्टर्स के प्रमुख अधिकारियों से भी मुलाकात करेगा।

सूरत में होने वाला यह कार्यक्रम जयपुर में 10 दिसंबर को होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के मद्देनजर किया जा रहा है। इस शृंखला में पहला कार्यक्रम दो हफ्ते पहले हैदराबाद में आयोजित किया गया था। ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ का उद्देश्य राजस्थान की विकास यात्रा में ‘कनेक्ट, कोलैबोरेट एंड कॉन्ट्रिब्यूट’ (Connect, Collaborate, and Contribute) के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव को और मजबूत करना है। सूरत में इस कार्यक्रम का आयोजन कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के सहयोग से किया जा रहा है।

 

‘प्रवासी राजस्थानी दिवस, 2025’ के बारे में

10 दिसंबर को मनाया जाने वाला ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’, राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के वैश्विक प्रवासी समुदाय से जुड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। राज्य सरकार के उद्योग विभाग और राजस्थान फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का लक्ष्य प्रवासी राजस्थानी समुदाय से सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करना और उन्हें राज्य के विकास में सहभागी बनाना है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account