By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण

Last updated: 09.03.2026 2:40 pm
Anjali Dadhich
Published: 09.03.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाएं समाज की वह धुरी हैं, जिनके सशक्त होने से ही समाज प्रगति और देश विकास करता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकार, सम्मान और समान अवसरों के प्रति जागरूकता का आह्वान करते हुए आधी आबादी की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ के धान मंडी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी शक्ति हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने देश का गौरव बढ़ाया है। वहीं, पीवी सिंधु, स्मृति मंधाना, मीराबाई चानू, हरमनप्रीत कौर, मनु भाकर, अवनी लेखरा ने विश्वभर में खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं को केन्द्र में रखकर किया नीतियों का निर्माण-

मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केन्द्र में रखकर नीतियों का निर्माण किया है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा के लिए स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण करवाया है। उज्ज्वला योजना में 11 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 70 प्रतिशत से अधिक घर महिलाओं के नाम या संयुक्त नाम पर होने से तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से महिला उत्थान और सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। 

प्रदेश में बनी 16 लाख से अधिक लखपति दीदी-

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधी आबादी के सशक्तीकरण और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। राज्य में 16 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गईं है। वहीं, 1 लाख 39 हजार स्वयं सहायता समूहों को 679 करोड़ रुपये की आजीविका सहायता उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत 19 लाख से अधिक महिला पेंशनरों को 6 हजार 876 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 27 हजार से अधिक कन्याओं के विवाह के लिए लगभग 101 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई है। 

6 लाख से अधिक बालिकाएं लाडो प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित-

मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में लाडो प्रोत्साहन योजना बड़ी भूमिका निभा रही है। योजना के अन्तर्गत सात किस्तों में डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जा रही है। जिससे अब तक 6 लाख से अधिक बालिकाओं को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मा वाउचर योजना सहित विभिन्न योजनाएं भी महिला कल्याण में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप महिला अत्याचार के प्रकरणों में अनुसंधान पूर्ण करने का औसत समय वर्ष 2020 के 128 दिन से घटकर 52 दिन रह गया है। वहीं, राज्य में वर्ष 2023 की तुलना में महिला अत्याचार के प्रकरणों में लगभग 10 प्रतिशत की कमी आयी है। 

हनुमानगढ़ में खालों के निर्माण के लिए 500 करोड़-

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी अंचलों का विकास सुनिश्चित कर रही है। वित्तीय वर्ष बजट 2026 में गेहूं की एमएसपी पर 150 रुपये के अतिरिक्त बोनस से गंगानगर-हनुमानगढ़ क्षेत्र के किसानों को विशेष रूप से लाभ होगा। वहीं, आईजीएनपी और गंगनहर में पुनर्निर्माण और फिरोजपुर फीडर विकास कार्य से किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ में खालों के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये भी दिए है।

डीबीटी के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हो रहा सुनिश्चित- 

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार डीबीटी के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं को सुनिश्चित कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, साथिनों और सहायिका के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी से महिलाओं के सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और डीज़ल के मूल्य में कमी कर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों को बड़ी राहत दी है। वहीं, बिजली आपूर्ति के साथ-साथ नहरी पानी की उपलब्धता के लिए 5 हजार करोड़ रुपये देकर किसानों को बड़ी सौगात मिली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ में 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना पोर्टल लॉन्च किया। लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना और बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण किया। साथ ही, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना और स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण के प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे। साथिन मार्गदर्शिका का डिजिटल लॉन्च और पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत पुरस्कार भी वितरित किए।

महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा-

इससे पहले मुख्यमंत्री ने महिलाओं से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने यहां गर्भवती महिला दिव्या की गोद भराई कर पोषण किट दिया। साथ ही, 6 महीने के शिशु को अन्नप्राशन भी करवाया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र भी वितरित किये। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हनुमानगढ़ में आयोजित प्रदर्शनी और कार्यक्रम स्थल पर महिला पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।

कार्यक्रम में विधायक जयदीप बिहाणी, गणेशराज बंसल, गुरवीर बराड़, संजीव बेनीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। वहीं, वीसी के माध्यम से विभिन्न जिलों से महिलाएं भी जुड़ी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account