जयपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास (CMR) पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उनकी पत्नी गीता शर्मा भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराने के बाद देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास देशभक्ति के रंग में नजर आया। अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।


