By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के—शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के—शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन

Last updated: 13.06.2026 1:39 pm
Anjali Dadhich
Published: 13.06.2026

केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कोटा सूचना केन्द्र सभागार में आयोजित ‘12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया।

उद्घाटन के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी अवलोकन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 साल का कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की गई हैं। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में देश में एवं प्रदेश में हुए विकास तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की सारगर्भित जानकारी इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन तक पहुंचेगी।

प्रदर्शनी का लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं जिसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित सभी वर्गों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू की गई योजनाओं को समाहित किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं एवं आमजन से अधिकाधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की।

प्रदर्शनी के पहले दिन युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन ने इसका अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी को सारगर्भित तरीके से प्रस्तुत करने की सराहना की।

सूचना केन्द्र सभागार में 14 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को आकर्षक डिजाइनों, फोटो और सूचना सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई गई है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं, छात्रों एवं नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक करना है।

प्रदर्शनी 14 जून तक प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account