By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: 12 जून से 15 जुलाई तक होंगे ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर अभियान—मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों को दिए दिशा—निर्देश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

12 जून से 15 जुलाई तक होंगे ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर अभियान—मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों को दिए दिशा—निर्देश

Last updated: 10.06.2026 12:31 pm
Anjali Dadhich
Published: 10.06.2026

 राज्य सरकार की विशेष पहल के अन्तर्गत प्रदेश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना के लिए 10 जून, बुधवार को राज्यभर में विशेष पूजा अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में वीसी के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली और दिशा—निर्देश जारी किए।

मुख्य सचिव ने बताया कि जिला और उपखण्ड स्तर पर स्थानीय मंदिर में  प्रातः 8 बजे विशेष पूजा अर्चना होगी। मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों को निर्देश दिए कि इस आयोजन में साधु संत, स्थानीय जन प्रतिनिधि और स्थानीय आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करें।

बुधवार को ही प्रदेश में सभी जिला और ब्लॉक स्तर पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में मुख्य सचिव ने इसकी तैयारियों की समीक्षा कर एजेंडा अनुसार गतिविधि आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि चौपाल का उद्देश्य पूरा हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए नारी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

नारी चौपाल में बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा, एनीमिया रोकथाम, लिंगानुपात सुधार, सर्वाइकल कैंसर और बालिकाओं को इसकी वैक्सीन देकर बचाव जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। 

12 जून से 15 जुलाई तक होंगे ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर अभियान- 

इसी बैठक में मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश के आमजन के स्थानीय मुद्दों और समस्याओं को निपटाने के लिए 12 जून से ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का आयोजन शुरू हो रहा है। मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों, उपखण्ड अधिकारियों और प्राधिकरण के अधिकारियों को शिविरों के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए और शिविरों की तैयारियों का जायजा लिया। 

उन्होंने बताया कि शिविरों का व्यापक प्रचार—प्रसार हो जिससे आमजन तक सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं और सुविधाओं का अधिकतम लाभ पहुंचे। 

मुख्य सचिव ने स्थानीय निकायों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैम्प की प्रतिदिन की गतिविधियों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाए। साथ ही, प्रतिदिन की प्रोग्रेस रिपोर्ट को सक्षम स्तर पर प्रस्तुत करें। 

मुख्य सचिव ने जिलावार, निकाय स्तर, प्राधिकरण और न्यास स्तर पर लंबित पट्टा प्रकरण को शीघ्र निपटाने के भी निर्देश दिए। 

शहरी सेवा शिविर में शहर की साफ—सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइटें लगाने, नालियों की मरम्मत, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन तथा  राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। इसी प्रकार ग्रामीण सेवा शिविर सभी जिलों के ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में मौके पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ग्रामीण स्तर के शिविरों में राजस्व अभिलेख सम्बंधी कार्य, खातों का शुद्धिकरण, रास्ते के प्रकरण सम्बंधी समस्याओं के समाधान, भू अतिक्रमण हटाने आदि काम होंगे। इनके माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित होगा।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account