राजस्थान सरकार माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किसानों की आय दुगुना करने उन्हें उन्नत व खुशहाल बनाने के लिए 23 से 25 मई तक जयपुर में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 का आयोजन करने जा रही है।
ग्राम में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए चलाई जा रहे ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत संध्या चौपालों का आयोजन भी प्रतिदिन प्रत्येक विधानसभा की ग्राम पंचायत में किया जा रहा है।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने चोमू विधानसभा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोबलाई में आयोजित संध्या चौपाल में सरकार की सवा 2 वर्ष की उपलब्धियां पर आधारित लघु फिल्मों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का कलाजत्था के स्थानीय कलाकारों द्वारा आंचलिक भाषा में बहुत ही रोचक अनोखे तरीके से किये जा रहे प्रचार प्रसार का अवलोकन किया।
इस दौरान जिला कलक्टर ने पेयजल, विद्युत आदि से संबंधित समस्याओं की जनसुनवाई भी की ।
जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बगरू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अवानिया में, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपखण्ड जोबनेर की ग्राम पंचायत भैंसावा में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम विनीता सिंह ने, बस्सी विधानसभा की ग्राम पंचायत मानसर खेड़ी में अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय मेघराज मीणा ने, जमवारामगढ़ विधानसभा की ग्राम पंचायत सायपुर तहसील आंधी में अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीस संजय माथुर ने, शाहपुरा विधानसभा में सार्वजनिक चौक हनुतपुरा में अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार ने, आमेर विधानसभा क्षेत्र के उपखण्ड रामपुरा डाबड़ी की ग्राम पंचायत गोविंदपुरा में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शेरसिंह लुहाड़िया ने , सांभर विधानसभा क्षेत्र के अटल सेवा केंद्र हिरनोदा में अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर उत्तर मुकेश कुमार मंूड ने, वहीं उपखण्ड माधोराजपुरा की ग्राम पंचायत मोहनपुरा पृथ्वीसिंह में अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर दक्षिण युगांतर शर्मा ने, दूदू विधानसभा क्षेत्र के अटल सेवा केंद्र साखून में अतिरिक्त जिला कलक्टर दूदू गोपाल परिहार ने संध्या चौपाल में जाकर ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रचार-प्रसार गतिविधियों के अवलोकन के साथ-साथ जनसुनवाई भी की।


