अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है। पिछले काफी दिनों से वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। धर्मेंद्र काफी समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले 60-70 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र को उम्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके फैंस लगातार उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने धर्मेंद्र की सेहत पर अपडेट देते हुए बताया है कि उन पर दवाइयों का असर भी नहीं हो रहा है।
अभिनेता के करीबी दोस्त ने कहां, ‘जहां तक मुझे पता है, उनकी तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी और आज सुबह मुझे किसी करीबी ने बताया कि इनपर दवाइयों का असर भी नहीं हो रहा। हालांकि, मुझे उनकी मौजूदा सेहत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर से उनकी दोनों बेटिया- अजीता और विजेता ,धर्मेंद्र की खराब तबीयत की खबर सुनते ही वहां से निकल चुकी हैं।
बताया जा रहा है कि उम्र संबंधी समस्याओं के चलते उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। वो पिछले काफी समय से उम्र से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उनका परिवार भी उनकी अच्छी हेल्थ के लिए लगातार प्रार्थना कर रहा है।
करीब 10 दिन पहले एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर की टीम ने उस वक्त उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि ये उनका रुटीन चेकअप का एक हिस्सा है। जो पहले ही प्लान किया गया था। इसलिए घबराने वाली कोई बात नहीं है।
कुछ दिन पहले जब फोटोग्राफर्स ने हेमा मालिनी से धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में पूछा था तो हेमा मालिनी ने इशारों में जवाब दिया कि वह अब ठीक हैं। दोनों हाथ जोड़ते हुए हेमा ने सभी को बताया था कि धर्मेंद्र अब पहले से ठीक हैं।
हालांकि ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार धर्मेंद्र रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। वो 89 साल के हैं और अपनी हेल्थ को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। कुछ वक्त पहले एक्टर बढ़ती उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे। धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा में फैंस के चहेते स्टार हैं। फैंस भी उनकी सेहत की काफी फिक्र करते हैं।


