By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 5024 नए आवासों को मिली मंजूरी-80 शहरों की परियोजनाओं के लिए 125.60 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 5024 नए आवासों को मिली मंजूरी-80 शहरों की परियोजनाओं के लिए 125.60 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत

Last updated: 20.05.2026 5:58 pm
Anjali Dadhich
Published: 20.05.2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग के परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 हेतु गठित राज्य स्तरीय सैंक्शनिंग एवं मॉनीटरिंग कमेटी (SLSMC) की बैठक आयोजित की गई।  बैठक में प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में 5024 नए आवासों के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई। जिसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को स्वयं का पक्का आवास निर्माण के लिये 2.50 लाख रूपये की अनुदान राशि मिलेगी। इसमें केन्द्र सरकार की ओर से 1 लाख 50 हजार रूपये के साथ ही राज्य सरकार की ओर से 1 लाख रूपये की अनुदान राशि प्रदान की जायेगी। इसके तहत कुल 125.60 करोड़ की सब्सिडी प्रदान की जावेगी। 

राज्य सरकार से अनुमोदित किये गये 5024 आवासों की अन्तिम स्वीकृति के लिये केन्द्र सरकार की आगामी 26 मई को आयोजित होने वाली सीएसएमसी बैठक में अन्तिम स्वीकृति मिलेगी। 

बैठक के दौरान पीएमएवाई-यू एवं कार्यकारी निदेशक हरि मोहन मीनाने बताया कि आवासों की मंजूरी के अतिरिक्त योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में राशि रू. 39.60 करोड़ के क्षमता संवर्धन प्लान का भारत सरकार से अनुमोदन हेतु अभिशंसा की गई। 

योजना के तहत केन्द्र सरकार से आवास स्वीकृति, निर्माण कार्य प्रारम्भ करने एवं आवासों को पूर्ण करने के महत्वपूर्ण मापदण्डों में राज्य के देश भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्य सचिव ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को इस गति को बरकरार रखने और शेष कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश प्रदान किये ।   

बैठक में नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव,आलोक गुप्ता, पीएचईडी विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमन्त कुमार गेरा, स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन, (वीसी के माध्यम से), वित्त(व्यय) विभाग के संयुक्त सचिव एजाज नबी खान, पीएमएवाई-यू एवंकार्यकारी निदेशक हरि मोहन मीना सहित संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account