मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को आमेर महल का किया भ्रमण
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को आमेर महल का भ्रमण किया।…
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंदसीतापुरा स्थित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में 14 मॉड्यूल्स का हुआ आवंटन
सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रीको फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स (प्लग एंड प्ले) को…
ग्राम रथ समापन समारोह. विकसित राजस्थान संकल्प में आमजन निभाएं सक्रिय सहभागिता,मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान, मजदूर, युवा और महिला उत्थान के लिए कृत संकल्पित हैं। हमारी सरकार ने प्राथमिकता से प्रदेश के विकास का रोडमैप बनाकर पानी, बिजली व रोजगार पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 27 अप्रेल को ग्राम रथ अभियान प्रारंभ कर 183 विधानसभा क्षेत्रों में इन रथों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को बगरू के ठिकरिया गांव से वीसी के जरिए प्रदेशभर में आयोजित ग्राम रथ समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों एवं आमजन की जल आवश्यकता की पूर्ति के लिए राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। वहीं, गत दो वर्षों में मानसून की अच्छी वर्षा से प्रदेश के बांधों में पानी की अच्छी आवक भी हुई है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। इसी क्रम में बिजली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं, 26 जिलों के किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है। वर्ष 2027 तक प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान पीएम कुसुम योजना का लाभ लेकर अन्नदाता के साथ ही ऊर्जादाता भी बनें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के एमओयू धरातल पर उतर रहे हैं, जिससे निजी क्षेत्र में 3 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। हमारी सरकार 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के वादे को भी पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि गत सरकार में पेपर लीक से युवाओं के सपने टूटे, लेकिन हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान को सशक्त बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। प्रदेश में स्थानीय उपज को बढ़ावा देने के लिए प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना के लिए एमओयू किए गए हैं। वहीं, कल्याणकारी योजनाओं से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान चलाकर विकास का रोडमैप बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य है। साथ ही, राज्य सरकार डेयरी क्षेत्र में दुग्ध संकलन केन्द्रों की क्षमता के साथ ही संख्या में भी वृद्धि कर रही है। हमारी सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में नवीन पैक्स खोले हैं। उन्होंने कहा कि किसान डीएपी एवं यूरिया का उपयोग कम करें तथा आधुनिक एवं जैविक खेती को अपनाएं। फलदार वृक्ष लगाकर अतिरिक्त आमदनी का सृजन करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने ढाई वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में गत सरकार की तुलना में अधिक कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं राजीविका से जुड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बनें। राज्य सरकार पशुपालकों के लिए मोबाइल वेटरनरी वैन का संचालन कर रही है। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 5 रुपये प्रति लीटर का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास चौपाल निरंतर जारी रहेंगी। वहीं, विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में आमजन अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से लाभार्थियों से किया संवाद ग्राम रथ के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। जिससे ग्रामीण को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। फसल बीमा योजना का लाभ मिला है, इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद। - किसान गजानंद…
ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम—युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में मिल रहीं नौकरियां- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान, मजदूर, महिला और…
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय का बड़ा एक्शन,अनसेफ मिलने पर 4 खाद्य पदार्थों के विक्रय, वितरण एवं डिस्पले पर प्रतिबंध
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह…
मुख्यमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की 16वीं…
राजस्थान में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, 20 जून तक एंट्री के आसार; फिलहाल हीटवेव का कहर जारी
राजस्थान में इस बार मानसून तय समय से पहले दस्तक दे सकता…
वन्दे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान 25 मई से होगा शुरू-अभियान को जन आन्दोलन बनाने की आमजन से अपी
राज्य सरकार द्वारा 25 मई से 5 जून 2026 तक आयोजित किए जाने वाले ‘वंदेगंगा’-जलसंरक्षण जन अभियान 2026 के जिले मे…
प्रदेश में कहीं पर भी पानी-बिजली की दिक्कत नहीं होप्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप राष्ट्रहित में ईंधन बचत को दें प्राथमिकता-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में राज उन्नति की पांचवी बैठक…
जयपुर में होने वाला ग्राम-2026 अब 23-25 मई को नहीं होगाबूंद-बूंद से सागर बनता है, छोटी-छोटी बचत से आएगा बड़ा अंतर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत में संयम बरतने की अपील…



