By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: GRAM-2026 बनेगा कृषि नवाचार और वैश्विक निवेश का सबसे बड़ा मंच—ऐक लाख से अधिक किसानों की भागीदारी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

GRAM-2026 बनेगा कृषि नवाचार और वैश्विक निवेश का सबसे बड़ा मंच—ऐक लाख से अधिक किसानों की भागीदारी

Last updated: 11.05.2026 12:47 pm
Anjali Dadhich
Published: 11.05.2026

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित होने जा रहा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM)-2026 प्रदेश में आधुनिक, तकनीक आधारित और बाजार उन्मुख कृषि व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा। रविवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग श्री अभय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में GRAM-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में सभी संबंधित कमेटियों एवं FICCI अधिकारियों ने भाग लिया तथा विभिन्न समितियों के प्रभारियों द्वारा पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राजस्थान की कृषि क्षमता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का अवसर है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, समन्वय और समयबद्धता के साथ करें, ताकि आयोजन में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, तकनीकी सत्रों, एग्रीटेक प्रदर्शनी, किसान सहभागिता, आवागमन, आवास एवं अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा की गई। साथ ही स्टार्टअप्स, एग्रीटेक कंपनियों, कृषि वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर कृषि को लाभकारी, टिकाऊ एवं नवाचार आधारित बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

 GRAM-2026 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी उन्नयन और बाजार से सीधे जुड़ाव का सशक्त मंच बनेगा। इस आयोजन के माध्यम से किसानों को ड्रोन तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रिसिजन फार्मिंग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती जैसी अत्याधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की जानकारी दी जाएगी।

JECC, सीतापुरा (जयपुर) में 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाला यह भव्य एग्रीटेक मीट प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कृषकों, कृषि वैज्ञानिकों, निवेशकों और नीति निर्माताओं के लिए महत्वपूर्ण आयोजन होगा। आयोजन में प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों से 75 हजार से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

इस मेगा इवेंट का मुख्य उद्देश्य किसानों, कृषि विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और निवेशकों को एक साझा मंच पर लाकर कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी प्रगति और निवेश को बढ़ावा देना है। आयोजन के माध्यम से आधुनिक कृषि प्रणाली, मूल्य संवर्धन, निर्यातोन्मुख उत्पादन, स्मार्ट सिंचाई, कृषि प्रसंस्करण एवं आधुनिक विपणन व्यवस्थाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

आयुक्त कृषि नरेश कुमार गोयल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वैश्विक तकनीकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली, अहमदाबाद, बंगलुरु और हैदराबाद में रोड शो आयोजित किए गए है, जिससे राजस्थान के कृषि क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और इन रोड शो में अब तक 1679.77 करोड रूपए के 126 एमओयू प्रस्ताव प्राप्त हुए है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account