गणगौर मेले के अवसर पर राज्य सरकार ने 21 मार्च (शनिवार) को जयपुर शहर स्थित राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों, राजकीय उपक्रमों एवं शिक्षण संस्थानों के लिए आधे दिन का अवकाश घोषित किया है।
संयुक्त शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग दाताराम ने बताया कि यह अवकाश दोपहर 1:30 बजे से प्रभावी रहेगा।
सरकार ने यह निर्णय तीज के मौके पर निकलने वाली पारंपरिक और भव्य सवारी को ध्यान में रखते हुए लिया है। हर साल की तरह इस बार भी जयपुर के परकोटा क्षेत्र में तीज माता की सवारी निकाली जाएगी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक उमड़ते हैं। खासतौर पर त्रिपोलिया गेट पर लोगों की भारी भीड़ जुटती है, जहां से यह ऐतिहासिक सवारी गुजरती है। यह परंपरा वर्षों पुरानी है और जयपुर की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा मानी जाती है


