राज्य सरकार के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को नाथद्वारा स्थित विश्वप्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की। मंदिर प्रबन्धन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
उन्होंने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार एवं सुधार के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।


