मुख्यमत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मानसरोवर स्थित चिंताहरण काले हनुमान जी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी आत्मीयता के साथ मुलाकात की।



